बुजुर्गों ने मेयर को बताई समस्या, पेंशन में हो रही अनियमितता
लोगों की समस्या से रूबरू होने मेयर देवेंद्र यादव शुक्रवार को वार्ड नं. 69 हुडको पहुंचे। जहां अपनी चौपाल लगाई। चौपाल में लोगों ने मेयर देवेंद्र को समस्या बताई। वार्ड के बुजुर्गों ने मेयर को बताया कि, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन प्रॉपर नहीं मिल रहा है।
मेयर ने तत्काल अफसरों को डोर-टू-डोर पेंशन का फॉर्म वितरण करने के निर्देश दिए। हुडको के रहवासियों ने मेयर को बताया कि, वार्ड में प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछाई गई है, जो सेहत के लिए उचित नहीं। वार्डवासी अब इसकी शिकायत कलेक्टर भी करने की तैयारी में है। मेयर ने भी लोगों की समस्या सुनने के बाद अफसरों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। लोगों ने मेयर को पानी की व्यवस्था के संबंध में बताया। इस पर मेयर ने कहा कि, खुर्सीपार की तरह हुडको को भी पानी की सप्लाई निगम को करनी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
इस दौरान वार्ड पार्षद दिनेश यादव, पूर्व पार्षद सीजू एंथोनी, दिनशा तुमाने, लोकेश साहू, अरुण अग्रवाल, ललिता साहू समेत वार्डवासी मौजूद रहे।
लोगों की समस्या सुनने मेयर वार्ड नं. 69 हुडको पहुंचे।
कालीबाड़ी प्रांगण में जल्द लगेगी लाइट
हुडको कालीबाड़ी समिति के सचिव ने कालीबाड़ी प्रांगण में विद्युत व्यवस्था न होने की बात कही। इस पर मेयर ने गंभीरता से लिया और पर महापौर ने अधिकारियों को जल्द लाइट की व्यवस्था करने कहा।