पूर्व मंत्री हेमचंद यादव को श्रद्धांजलि देने आज जुटेगा ठेठवार यादव समाज
भिलाई| दुर्ग जिला यादव ठेठवार समाज की ओर से शनिवार को पूर्व केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव के निधन पर शाम 5 बजे राजीव नगर स्थित सामाजिक भवन में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। संयोजक गिरधर लाल यादव ने बताया कि सभा में जिलेभर से समाज के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित हाेंगे।