पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सिलेक्शन मैच: संचित ने जड़ा शतक,ब्लू टीम अब भी 85 रन पीछे

सिलेक्शन मैच: संचित ने जड़ा शतक,ब्लू टीम अब भी 85 रन पीछे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियर टीम के सिलेक्शन के लिए खेले जा रहे मैच में दूसरे दिन संचित देसाई ने शानदार शतकीय पारी खेल कर ब्लू टीम को लीड के करीब ले आए। ग्रीन टीम के पहली पारी में बनाए गए 325 रनों के जवाब में बैटिंग करने उतरी ब्लू की टीम ने दूसरे दिन 77 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बना चुकी है। टीम के अभी भी 6 विकेट शेष है। वहीं एक छोर पर संचित देसाई 183 गेंद में 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है। वहीं टीम के ही सानिध्य हुरकत ने भी दूसरे दिन अर्धशतक जमाया। सानिध्य ने 140 गेंद में 57 रन की पारी खेली। वहीं वी नीतीश राव 11 रन बनाकर संचित देसाई के साथ डटे हुए है।

नीतीश राव ने झटके 6 विकेट, अभिषेक ने 4: ब्लू टीम के गेंदबाज वी नीतीश राव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 ओवर में 101 रन देकर 6 विकेट हासिल किया। नीतीश ने पहले दिन टीम के लिए महत्वपूर्ण 3 विकेट लिया था।

खबरें और भी हैं...