तीन दिवसीय सेल खेल मेला का हुआ समापन, विजेता को दिए गए पदक
भिलाई| भिलाई इस्पात संयंत्र और रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा नारायणपुर में तीन दिवसीय सेल खेल मेला का समापन किया गया। नारायणपुर में एथलेटिक्स, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, मलखम, जिम्नास्टिक एवं फुटबॉल में नक्सल प्रभावित जिलों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के समापन के अवसर पर बीएसपी और रामकृष्ण आश्रम के पदाधिकारियों ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बीएसपी द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को उभारने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।