पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 295 रनों के जवाब में बीएसपी की टीम 117 पर ऑलआउट, दूसरी पारी में भी गिरे विकेट

295 रनों के जवाब में बीएसपी की टीम 117 पर ऑलआउट, दूसरी पारी में भी गिरे विकेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे लीग मैच में बिलासपुर के 295 रनों के बड़े स्कोर के आगे बीएसपी की टीम दूसरे दिन लड़खड़ा गई। बीएसपी की टीम पहली पारी में सिर्फ 117 रन ही बना सकी। और पहली पारी में बिलासपुर को 178 रनों की लीड हासिल हुई। मैच के दूसरे दिन बीएसपी की टीम ने 11 रनों से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम विकेट पर टिक नहीं सके और 52.2 ओवर में ही 117 रनों पर ऑल आउट हो गई।

टीम को फालोऑन खेलना पड़ा। लेकिन दूसरी पारी में भी बीएसपी की टीम शुरुआती झटको से उबर नहीं पाई और 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 41 रन ही बना सके। बीएसपी अभी भी बिलासपुर से 137 रन पीछे है। वहीं भिलाई में खेले जा रहे सरगुजा और राजनांदगांव के बीच मैच में सरगुजा के 240 रनों के स्कोर के जवाब में राजनांदगांव की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 65 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बना चुकी है। बीएसपी पर अब हार का खतरा मंडरा रहा है।

भिलाई सिविक सेंटर में सरगुजा और राजनांदगांव के बीच मुकाबला चल रहा है।

बीएसपी के देवादित्य ने खेली 42 रनों की पारी, बाकी जल्दी हुए आउट

295 रनों के स्कोर के आगे बीएसपी की टीम बिखरी हुई नजर आई। टीम के देवादित्य के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। देवादित्य ने 67 गेंदों में 42 रनों की पारी खेल बीएसपी को संभालने की कोशिश की। लेकिन देवादित्य के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। टीम के वैभव ने 68 गेंद में 31, रौशन साहू 51 गेंद में 23 और दिग्विजय पटेल ने 50 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली।

बिलासपुर के सिर्फ चार गेंदबाजों ने की बॉलिंग और झटके 10 विकेट

गेंदबाजी करने उतरी बिलासपुर की टीम ने शानदार गेंदबाजी की। टीम के कप्तान ने मैच के दूसरे दिन सिर्फ 4 ही गेंदबाजों को बॉलिंग कराई और चारों गेंदबाज मिलकर 10 विकेट निकालने में सफल रहे। अंकित ध्रुव ने 13 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, मयंक यादव ने 12.2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, वासुदेव 9 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट और आदित्य सिंह ने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

राजनांदगांव के दीपक 60 रनों के साथ क्रीज पर

वहीं भिलाई में चल रहे दूसरे मैच में सरगुजा के खिलाफ बैटिंग कर रही राजनांदगांव की टीम ने सधी हुई शुरुआत की है। जिसमें राजनांदगांव के दीपक यादव 123 गेंदों में 60 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए है। वहीं गौरव मिश्रा अर्धशतक से चुके। गौरव 76 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। कबीर सक्सेना 25 गेंदों में 8 रन बनाकर दीपक यादव के साथ क्रीज पर है। राजनांदगांव को बढ़त लेने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।

बीसीए और रायपुर का मैच बारिश के कारण रूका

रायपुर में चल रहे बीसीए और रायपुर के बीच मैच में बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। रायपुर में खेले जा रहे बीसीए और रायपुर के बीच मैच में बीसीए की टीम ने पहले दिन 6 विकेट पर 235 रन बना चुकी है। जिसमें मयंक ने 99 रनों की पारी खेली थी। अखिल मिश्रा ने 60 रनों की पारी खेली। रायपुर के वरूण और अभिजीत ने 2-2 विकेट हासिल किया।

दुर्ग की टीम दूसरी पारी में लड़खड़ाई, गिरे दो विकेट

पहली पारी में 214 रन से पिछड़ गई थी दुर्ग टीम

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भिलाई

दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में खेले जा रहे दुर्ग और प्लेट कंबाइंड के बीच मैच में दुर्ग की टीम पहली पारी में 214 रन से पिछडऩे के बाद दूसरी पारी में भी बैकफुट पर आ गई है। दुर्ग की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 67 रन ही बनाए थे। जिसके जवाब में प्लेट कंबाइंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 85.3 ओवर में 281 रन बनाए और 214 रनों की लीड हासिल की।

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी दुर्ग की टीम 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 25 रन ही बना सकी। टीम अभी भी प्लेट कंबाइंड की टीम से 189 रन पीछे है। ऐसे में दुर्ग की टीम का दूसरा मैच लगभग बिना अंक का ही होगा। अभी दुर्ग की टीम पहला मैच हार चुकी है और उसके एक मैच में शून्य अंक है। वहीं प्लेट कंबाइंड के गेंदबाज भी अच्छे लय में ळै। दूसरे दिन दुर्ग का दोनों विकेट अंबूज मिश्रा ने पांच ओवर बॉलिंग कर लिया। वहीं मोहर यादव ने पहली पारी में चार विकेट हासिल किए थे, गौरव ने तीन विकेट झटके।

दुर्ग के गेंदबाजों ने दिखाया दम, 3 ने झटके 10 विकेट

पहले दिन कोई विकेट नहीं लेने वाली दुर्ग के गेंदबाज दूसरे दिन पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे। टीम के तीन गेंदबाजों ने बालिंग की और 10 विकेट हासिल कर प्लेट कंबाइंड की टीम की पारी को खत्म किया। जिसमें अर्पित ठाकुर ने 24 ओवर में 94 रन देकर 4 विकेट, जीवेश कुमार ने 23 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट और तरुण कुमार ने 21 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

कंबाइंड के सौगात ने 155 गेंदों में बनाए 102 रन

प्लेट कंबाइंड की तरफ से सौगात लहरे ने शतकीय पारी खेल कर टीम को सेफ जोन में पहुंचा दिया है। सौगात ने 155 गेंदों में 102 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 चौके लगाए। वहीं उनके साथ अरित्र बिस्वास ने 207 में 87 रनों की पारी खेल कर सौगात का अच्छा साथ दिया। अरित्र ने पारी के दौरान 14 चौके लगाए। अभी क्रीज पर बंटू कुमार 33 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...