छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी में सीजीबीएसपी की टीम ने 31-5 से जीत लिया मैच
भिलाई| जांजगीर में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में सीजीबीएसपी की टीम ने 31-5 से गढ़पारा की टीम को हराया। प्रतियोगिता में दोनों ही टीम ने जीत के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन सीजीबीएसपी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गढ़पारा की टीम को 31-5 से शिकस्त दिया। इसके साथ ही सीजीबीएसपी की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।