छत्तीसगढ़ पर्यावरण पुरस्कार के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन
भिलाई| वनवासी संत गहिरा गुरुजी महाराज छत्तीसगढ़ पर्यावरण पुरस्कार के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं से 30 अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए है। इसके लिए इच्छुक उद्योग, खदान, नगरीय निकाय, इको क्लब स्कूल या व्यक्ति अपना आवेदन सदस्य सचिव के नाम से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल पर्यावास भवन सेक्टर-19 नया रायपुर भेज सकते है। आवेदन में वित्तीय वर्ष 2017-18 में किए गए काम को बताना है।