टूर्नामेंट में हिस्सा लेने 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
10वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप नेटबॉल चैंपियनशिप चंडीगढ़ में हिस्सा लेने के लिए रविवार को भिलाई में पांच जिलों की 30 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का परिचय दिया। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित नेटबॉल महिला टीम के ट्रॉयल में पहुंची महिला खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया है। बेहतर प्रदर्शन और स्किल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही टीम की घोषणा की जाएगी। रविवार को हुए राज्य महिला नेटबॉल टीम के ट्रॉयल में नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष निशिकांत मिश्रा, महासचिव जावेद अहमद खान और कोषाध्यक्ष अब्बास आलम शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों के सामने टीम का ट्रॉयल लिया गया।
18 से 23 अप्रैल तक भिलाई में लगेगा कैंप
रविवार को ट्रॉयल के बाद महिला खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी। टीम घोषित होने के बाद उनका कैंप भिलाई नेटबॉल ग्राउंड सेक्टर-6 में 18 से 23 अप्रैल तक लगाया जाएगा। इस कैंप में सभी खिलाड़ियों को एक्सपर्ट कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप के बाद टीम 24 अप्रैल को रवाना होगी। प्रतियोगिता 26 से 29 अप्रैल के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी चंड़ीगढ़ में खेला जाएगा।
से-6 नेटबॉल का ट्रॉयल लिया गया।
बेहतर प्रदर्शन पर ही मिलेगा नेशनल में मौका
चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले फेडरेशन कप नेशनल गेम्स की तैयारी को लेकर आयोजित किया जाता है। जो राज्य नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई करती है उसको ही इस टूर्नामेंट में शामिल किया जाता है। महासचिव जावेद खान ने बताया कि फेडरेशन कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को ही नेशनल गेम्स की टीम में मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की नेटबॉल टीम करीब 6 साल बाद नेशनल गेम्स के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुई है। इसकी तैयारी चल रही है।