पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिखों की गाथा को नाटक से दिखाया, कविताएं भी पढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-4 में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने नाटक की प्रस्तुति भी दी।

सिटी रिपोर्टर | भिलाई

बैसाखी पर्व का आयोजन करते हुए गुरुगोविंद सिंह स्टडी सर्कल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने नाटक और कविताओं की प्रस्तुति दी। सेक्टर-4 में हुए इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने नाटक के माध्यम से सिखों की ऐतिहासिक गाथा को दिखाया। इस नाटक में उन्होंने एक सिख बच्चे की कहानी दिखाई। नाटक में दिखाया कि मुगलिया राज में सिखों का कत्ल किया जा रहा था। ऐसी स्थिति में भी एक बच्चा जो छुपने की बजाए परिस्थितियों का सामना करता है। इस नाटक के माध्यम से कहा गया कि परिस्थिति जो भी हो हमें उसका सामना पूरी हिम्मत से करना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने वीर रस की कविताएं भी पढ़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसवंत सिंह थे। इस दौरान रजिंदर पाल, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, मंदीप सिंह और सिमरनजीत कौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...