पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्वच्छता के लिए जागरूक करने अब स्कूलों में जाएंगे निगम के ब्रांड एंबेसडर

स्वच्छता के लिए जागरूक करने अब स्कूलों में जाएंगे निगम के ब्रांड एंबेसडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम भिलाई के सभी ब्रांड एंबेसडर शहर के सरकारी व निजी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के लिए जरूरी टिप्स देंगे और कार्यक्रम भी करवाने की तैयारी है। यह योजना मेयर देवेंद्र यादव की है। इस संबंध में जल्द ही सभी ब्रांड एंबेसडरों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इधर ब्रांड एंबेसडर सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रिसाली, रूआबांधा और मरोदा सेक्टर में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। अब लोगों का स्वच्छता के प्रति मन बदल रहा है। लोग डस्टबिन में ही कचरा डालने लगा है।

खबरें और भी हैं...