वर्ल्ड स्किल्स कॉम्पिटीशन के लिए 17 अप्रैल तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
भिलाई| कौशल विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), प्रशिक्षण निदेशालय एवं सेन्टर फाॅर रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफाॅर्मेंस (क्रिस्प) वर्ल्ड स्किल्स इंडिया कॉम्पिटीशन का आयोजन कर रहा है। 24 अप्रैल से यह आयोजन शुरू होगा। क्रिस्प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश शर्मा बताया, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन हर दो वर्ष में विश्व के चयनित शहरों में किया जाता है। वर्ल्ड स्किल्स इंडिया-2018 की वेबसाइट से ली जा सकती है। अधिकतम आयु सीमा है 21 जिला के लिए रखी गई है।