महिला मंडल ने बाल आश्रम में पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
भिलाई| एकता महिला मंडल रिसाली ने बाल आश्रम में स्पेशल बच्चों के साथ दिन बिताकर अलग-अलग गेम्स का आयोजन किया। गीत-संगीत, कविता और सामूहिक गीत सभी सदस्यों ने तो गाए। आश्रम के बच्चों ने गीत सुनाए। रानी तिवारी ने बच्चों को स्वच्छता और योग से संबंधित जानकारी दी। बच्चों को बताया कि योग से शरीर तो स्वस्थ रहता है साथ ही मनुष्य का दिमाग भी स्वस्थ होता है।