अब मैत्री बाग में आप भी गा सकेंगे गाना, प्रबंधन दिलाएगा मंच
भिलाई। मैत्री गार्डन में रविवार को पर्यटकों के लिए संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें वहां आने वाले पर्यटकों ने ही फिल्मी गीत गाए। रविवार को लोगों की तादाद भी ज्यादा थी गीत गाने के साथ ही इसे सुनने का लुत्फ भी वहां लोगों ने उठाया। मैत्री गार्डन प्रबंधन की तरफ से इसका आयोजन किया गया। इसका आनंद लोगों ने खूब लिया। प्रबंधन के लोगों का कहना है कि, जिस दिन मैत्रीबाग में भीड़ रहेगी। उस दिन यह आयोजन करवाया जाएगा। इसमें कोई भी अपने अंदर छिपे सिंगिंग टैलेंट को पेश कर सकेगा।