डॉ. अंबेडकर को बीजेपी पश्चिम मंडल ने किया याद
भिलाई|बीजेपी पश्चिम मंडल ने डॉ. अंबेडकर की जयंती 32 बंगला में समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एस मोहन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने ही श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम के घंटे 12 से 8 करने का सुझाव दिया था। कांति वर्मा ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया। सुमन उन्नी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।