बाइक को बचाने के चक्कर कार नहर में गिरी
भिलाई|शहर में देर शाम हुई बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। दुपहिया वाहन को बचाते समय एक कार 4 फीट गहरी नहर में गिर गई। कोहका निवासी आनंद मोहन साहू अपनी कार (सीजी07 एएस 3326) से जा रहे थे। जुनवानी चौक पेट्रोल पंप के पीछे ग्रीन वेली रोड पर एकाएक बाइक सवार सामने से आ गया। बाइक को बचाने के चलते आनंद की कार पास की नहर जा घुसी। कार में महिला समेत दो बच्चे थे। किसी को चोंट नहीं आई।