मशाल जुलूस निकालकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने मशाल लेकर सिविक सेंटर बेराेजगार चौक से जुलूस निकाला।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
कठुआ उन्नाव और सूरत में हुई बच्चियों से अनाचार की घटना को लेकर दुर्ग जिला युवा कांग्रेस ने सिविक सेंटर बेरोजगार चौक से मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व कर रहे मोहम्मद शाहिद ने कहा कि ऐसी घटना जो इंसानियत तो शर्मसार कर रही है, उसके खिलाफ एक कठोर कानून बनना चाहिए। युवा कांग्रेसी हाथों में मशाल और बैनर लिए चल रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि इस लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा। भजन सिंह निरंकारी, हेमंत बंजारे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, रज्जन खान आदि उपस्थित थे।
इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ने भी किया विरोध
सुपेला चौक पर सिविल सोसाइटी और एसआईओ ने मिलकर प्रदर्शन किया। विरोध का विषय कठुआ उन्नाव और सूरत में हुई बलात्कार की घटना को लेकर विरोध का था। सदस्यों ने फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान शाहिद, रिजवान, आतिफ, मेहरबान सिंह, अमजद अली आदि उपस्थित थे।