पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कार में घूम घूम कर आईपीएल का सट्टा चला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

कार में घूम-घूम कर आईपीएल का सट्टा चला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल के शुरू होते ही शहरभर में क्रिकेट मैच के सटोरियों की चहल कदमी बढ़ गई है। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सप्ताह में दूसरी बार सट्टेबाजों को पकड़ा है। दोनों सटोरियों के कब्जे से 4 मोबाइल और 19 हजार नकद बरामद हुआ। इसके अलावा सट्टा खेलने वालों के नाम नंबर की सूची मिली है।

दुर्ग सीएसपी भोजराम पटेल ने बताया कि शनिवार के दिन पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि शंकराचार्य कालेज जुनवानी रोड़ पर एसयूवी (सीजी 07 एएम 1313) में कुल लोग बार-बार चक्कर लगा रहे हैं। वाहन संख्या से जानकारी हुई कि एसयूवी शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की है, जो क्रिकेट सट्टा खिलाता है। इस पर सिविल टीम एवं क्राइम ब्रांच और जेवरा सिरसा पुलिस ने शंकराचार्य कालेज जुनवानी रोड़ में घेराबंदी कर एसयूवी को रोका लिया। आपको बता दें कि एएसपी शशिमोहन सिंह ने पिछले दिनों ही आईपीएल में सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के क्राइम ब्रांच समेत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने इसके लिए टीम का गठन भी किया है।

सट्‌टा के दोनों आरोपी गिरफ्तार।

25 फीसदी कमीशन पर चला रहे थे दोनों सट्‌टा

एसयूवी में बैठे सतनाम सिंह और गौरव से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सट्टा खेलने की बात स्वीकारी। दोनों का कहना था कि वे 25 फीसदी कमीशन पर लुचकी पारा दुर्ग निवासी क्रिकेट सट्टा खाइवाल गोपाल कसेर, शांति नगर निवासी सन्नी और कुन्दन के लिए काम करने की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ धुत क्रीड़ा अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस की नजर शहर के बार और होटलों पर भी है। जहां सट्‌टा खेलाने की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस जांच भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...