पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दो सूने घरों का ताला तोड़कर चोरों ने कैश व सामान चुराए

दो सूने घरों का ताला तोड़कर चोरों ने कैश व सामान चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोर ने सूने घरों को निशाना बनाया। एक घर से 30 हजार के गहने उड़ाए तो दूसरे घर में रखी 40 हजार की नकदी पार कर ली। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के एकता नगर निवासी गोपीचंद वर्मा परिवार समेत ग्राम अरसनारा गए थे। वापस आने पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो अलमारी से 30 हजार के सोने के आभूषण गायब थे। दूसरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर है। सुधीर कुमार वैश्य 8 अप्रैल को अपनी बहन के इलाज के सिलसिले में हैदराबाद गए थे। 14 को वापस आने देखा कि घर के पीछे की ग्रिल टूटी हुई थी। अंदर देखा तो 40 हजार की नगदी गायब थी।

खबरें और भी हैं...