पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पिता की जमीन के कागजों पर खुद की फोटो लगाई सौदा कर ठगे 6 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

पिता की जमीन के कागजों पर खुद की फोटो लगाई सौदा कर ठगे 6 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटे को पैसे की इतनी भूख थी कि उससे अपने बाप को भी नहीं छोड़ा। बाप की जमीन के कागजों में फर्जीवाड़ा कर खुद मालिक बनकर खरीदार से 90 फीसदी से ज्यादा एडवांस ऐंठ लिया। मामला खुलने पर खरीदार राजेश मुंदड़ा ने नंदिनी थाने में संजीव ठाकुर और अरुण साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया।

ठगी अंजाम देने दोस्त को बनाया गवाह

नंदिनी थाना टीआई एलएस कश्यप ने बताया कि साल 2014 में अहिवारा निवासी आरोपी संजीव ठाकुर ने सेक्टर-6 बल्लभ नगर रायपुर निवासी राजेश मूंदड़ा को धमका 0.77 एकड़ जमीन खरीदने के लिए राजी किया। दोनों के बीच 6.5 लाख में सौदा तय हो गया। राजेश को आरोपी संजीव पहले भी एक जमीन संबंधी सौदा करा चुका था। विश्वासपात्र होने की वजह उन्होंने जमीन के संबंध में ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की। जबकि जमीन आरोपी के पिता टीभूराम के नाम दर्ज थी।

खबरें और भी हैं...