पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सीएसवीटीयू में पहली बार अर्बन प्लानिंग पर पीजी कोर्स, बी.आर्क.के स्टूडेंट्स को होगा फायदा

सीएसवीटीयू में पहली बार अर्बन प्लानिंग पर पीजी कोर्स, बी.आर्क.के स्टूडेंट्स को होगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में बी आर्क या फिर बीई सिविल के छात्रों के लिए मास्टर ऑफ अर्बन प्लानिंग पर पीजी कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्रों को किसी शहर के विकास और वहां होने वाले नव निर्माण की तकनीक के बारे में बताया जाएगा। इस दिशा में देश और विदेश में उपयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में बताया जाएगा।

अनिवार्य योग्यता

04

सेमेस्टर का है कोर्स

यह कोर्स चार सेमेस्टर का है। इसमें शहर में बनाए जाने वाले मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज, फ्लाई ओवर आदि की जानकारियां देंगे।

सॉफ्टवेयर में शुरू करेंगे सर्टिफिकेट कोर्स

बीई के लिए ऑटो कैड के नाम से शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्रों को सॉफ्टवेयर बनाना सिखाया जाएगा। इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी परीक्षा होगी। छात्रों को ग्रेडिंग दिया जाएगा। यह भी इंडस्ट्री बेस्ड होगा।

बीई के छात्रों को करना होगा इंटर्नशिप

बीई के हर ब्रांच के फाइनल ईयर के प्रत्येक छात्रों को अब 6 महीने का इंटर्नशिप करना होगा। यह पूरी तरह इंडस्ट्रीज ओरिएंटेड होगा। फैक्ट्री या कंपनी में काम करने का अनुभव प्रमाण पत्र विवि में पेश करना होगा। इसके बाद उनकी डिग्री फाइनल होगी।

कोर्स के लिए बी. आर्क जरूरी है। सिविल में बीई करने वाले भी प्रवेश ले सकेंगे।

सीटें होंगी: कोर्स के लिए पहले साल में 10 सीटें रखी गईं थी। अब इसकी सीटें बढ़ाकर 18 की गई है।

22000

कोर्स के लिए विश्वविद्यालय ने प्रत्येक सेमेस्टर में 22000 रुपए शुल्क तय किया है। इस तरह पूरे कोर्स के लिए छात्रों को 88000 शुल्क देने होंगे।

है शुल्क

खबरें और भी हैं...