पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कटौती का एनएसयूआई ने किया विरोध
केंद्र सरकार के द्वारा एससी और एसटी को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की कटौती के विरोध में दुर्ग जिला एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। यह रैली इक्विलिटी के नाम से निकाली गई। जिसमें बताया गया कि अभी तक पोस्ट मैट्रिक मे एससी - एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का बजट 8600 करोड़ रुपया का था जिसे मोदी सरकार ने अपने बजट से हटा दिया है।
जिसका छात्र संगठन हर जगह विरोध कर रहा है। जिसके तहत दुर्ग जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा व दुर्ग जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दामिनी परगनिहा ,आकाश यादव ,अतुल राय ,नौशाद शेख ,गौरव चौबे ,अमन ,राजा ,विवेक ,मनीष प्रांजल ,नवद्वीप ,आशुतोष ,सलमान खान आदि छात्र मौजूद थे
सुपेला में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन