छत का प्लास्टर गिरने से कोक ओवन कर्मी घायल, 3 माह का बच्चा सुरक्षित
टाउनशिप में आवास रखरखाव की कमी के चलते जर्जर होते जा रहे हैं। रिसाली के ऐसे ही एक मकान के छत का प्लास्टर गिर गया। जिसकी चपेट में कोक ओवन का कर्मी आ गया। जिससे उसके सिर व चेहरे में चोंट आई। कर्मी बच्चे को गिरते प्लास्ट से बचाने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान वह हादसे की चपेट में आ गया। घायल कर्मी को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस्पात श्रमिक मंच, सीजीएमएस व इंटक ने घटना के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस्पात श्रमिक मंच के महासचिव राजेश अग्रवाल को कर्मी ने बताया कि जिस कमरे में छत का प्लास्टर गिरा, वहां 3 माह का बच्चा लेटा हुआ था। छत का प्लास्टर गिरता देख नेत्रपाल ने बच्चे को बचाने उसे कवर लिया। जिससे पूरा प्लास्टर कर्मी के सर और पीठ और गिरा। इस कारण कर्मी को सर में 6 टांके लगे। गौर तलब है कि इस्पात श्रमिक मंच और छत्तीसगढ़ मजदूर संघ की उप महाप्रबंधक प्रभारी एके पती के साथ बैठक में टाउनशिप के आवासों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 6 करोड़ के बजट वापसी पर सवाल किए थे। जिसके बाद अन्य यूनियन प्रबंधन के बचाव में आगे आते हुए टारफेल्टिंग के झूठे दावे भी किए थे। इस घटना से उनके दावों की पोल खुल गई है। प्रबंधन ने वर्तमान वित वर्ष में जर्जर आवासों के साथ ही वेलकम स्कीम के लिए 4 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। जिसमें जर्जर आवासों का मेंटेनेंस किया जाएगा।
अस्पताल में घायल कर्मी से मिलने वाले में राजेश अग्रवाल, अखिल मिश्र, मुकुंद गंगबेर, विमलकांत, सर्वजीत सिंह, आईएस ठाकुर, डीके सिंह, विनोद सागर, रज्जी नायर, किशोर मराठे, सीताराम साहू, आरके गजेंद्र, आरडी देशलहरा, राजेश महाजन, खेदराम साहू, केएल साहू, एपी सिंह, आरके ढकरवाल आदि लोग उपस्थित थे।
घायल से मिलने पहुंचे यूनियन प्रतिनिधि।