पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाउसलीज आंदोलनकारी करेंगे 24 को प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|हाउसलीज आंदोलनकारी रिटेंशन स्कीम बंद किए जाने के विरोध में 24 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे। रविवार को साप्ताहिक बैठक में तैयारियों से सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया।

बैठक में वक्ताओं मे वेज रिवीजन में हो रही देरी के लिए एनजेसीएस की भूमिका पर सवाल उठाए। साथ ही बीते 47 वर्षों में इस्पात क्षेत्र में श्रमिकों के जीवन स्तर में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह भी कहा कि स्थानीय मुद्दों बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ जैसे मूल प्रश्नों की उपेक्षा के कारण ही इनका प्रभा मंडल सिमटता जा रहा है। यहीं कारण है कि आम हड़तालों की अपील पर यहां मजदूरों की सहभागिता नहीं रहती। वक्ताओं की रूचि आगामी विधानसभा चुनाव में दिखी एवं कौन होगा शहर का अगला विधायक इस पर कयास लगाते रहे। बैठक में पीसी शर्मा, पीआर वर्मा, टीकम वर्मा, गजानंद चौधरी, राजेंद्र शर्मा, बीपी चौरसिया, आरएन तिवारी, धनऊराम मंडावी, रमेश पाल, एसएल चंद्रवंशी, बंशीनारायण, श्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...