रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिली लाश की हुई शिनाख्त, रायपुर भेजा शव
भिलाई |दरगाह के पीछे रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक एस लाल लाजपत (40) जामुल हाउसिंग बोर्ड निवासी है। बता दें, शुक्रवार को भट्टी थाना पुलिस को उसकी लाश मिली थी। उस दौरान मृतक का एक पैर गायब था, जो शाम को सेक्टर-1 सड़क के पास कचरे में मिला था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सुपेला आकाश गंगा में मोबाइल दुकान पर काम करता था। कचरे में पैर की मिलान की जांच के लिए शव रायपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो पाएगा।