पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • टाउनशिप जैसी बुनियादी सुविधा पटरीपार के वार्डों में भी हो: गुप्ता

टाउनशिप जैसी बुनियादी सुविधा पटरीपार के वार्डों में भी हो: गुप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई | एक बार फिर पटरीपार के वार्डों की सुविधा टाउनशिप जैसे देने की मांग उठी है। इस बार यह मांग भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शारदा गुप्ता ने की है। प्रकोष्ठ के संयोजक ने कहा कि, इस संबंध में जिम्मेदार लोगों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ताकि श्रमिक बस्ती में रहने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सके। शारदा ने कहा कि, पटरीपार के वार्डों की स्थिति ठीक नहीं। ज्यादातर वार्डों में गॉर्डन नहीं है। सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। राजेंद्र प्रसाद चौक से लेकर सुपेला चौक की सड़क में गड्ढे है। एकमात्र गौरवपथ भी ठीक नहीं है। इन सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए। साथ ही विकास की रूपरेखा टाउनशिप की जैसी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...