पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आंतरिक संसाधनों से फर्नेस 8 में पहुंचाया स्टीम, सालाना 3.81 करोड़ रु. होगा फायदा

आंतरिक संसाधनों से फर्नेस-8 में पहुंचाया स्टीम, सालाना 3.81 करोड़ रु. होगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी की पाइप लाइन इरेक्शन मेंटेनेंस (पीएलईएम) विभाग के कर्मियों का ही कमाल रहा कि ब्लास्ट फर्नेस-8 में उत्पादन प्रबंधन द्वारा तय की गई तारीख 2 फरवरी को शुरू किया जा सका। इसके लिए विभागीय कर्मियों ने आंतरिक संसाधनों से फर्नेस को स्टीम देने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं इस नई व्यवस्था से प्रबंधन को हर साल 3.81 करोड़ की बचत होगी।। अन्यथा प्रबंधन पावर ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) 2 काे निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहा होता तो फर्नेस-8 में उत्पादन आज भी शुरू नहीं हो पाता।

इस बात का खुलासा आईआईएम भिलाई चैप्टर के द्वारा आयोजित एचआरडी (बीटीआई) के सभागार में नई टेक्नोलॉजी व नए मोडिफिकेशन पर आयोजित व्याख्यान में हुआ। व्याख्यान में पीएलईएम विभाग के द्वारा स्टीम लाइन मोडिफिकेशन का प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें बताया गया कि पावर ब्लोइंग स्टेशन नंबर -2 प्रोजेक्ट में देरी के कारण ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 को स्टीम मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी थी। जिससे ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 को समय पर चालू कर पाने में असुविधा हो रही थी। प्रबंधन ने इसमें हॉट मेटल के उत्पादन के लिए 2 फरवरी का तारीख तय कर दी थी। ऐसी परिस्थितियों में ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 को आंतरिक संसाधनों से ही पाइप लाइन विभाग के कर्मचारियों ने अपने इंटर प्लांट पाइपलाइन नेटवर्क में मोडिफिकेशन करके ही ,ब्लास्ट फर्नेस 8 को स्टीम देने में सफलता प्राप्त की। और ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 को निर्धारित तिथि 2 फरवरी को चालू करने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

सीईओ ने यूआरएम में ऑक्सीजन सप्लाई का काम भी दिया

उपलब्धि पर सीईओ एम रवि ने टीम की सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

विभाग को ऐसी मिली सफलता

व्याख्यान में यह भी बताया गया कि कोक ड्राइ कुलिंग प्लांट के बॉयलर से उत्पन्न होने वाली स्टीम का उपयोग अपने पुराने इंटर प्लांट पाइपलाइन नेटवर्क में इस्तेमाल करके इसे ब्लास्ट फर्नेस नंबर 8 को स्टीम देने में सफलता हासिल की। इस सारे मोडिफिकेशन में पाइप लाइन इरेक्शन मेंटेनेंस विभाग ने अपने आंतरिक संसाधनों का ही इस्तेमाल किया। इस मोडिफिकेशन से बीएसपी को 3.81 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की बचत हुई।

सीईओ एम. रवि ने दी सलाह

इस मोडिफिकेशन एवं व्याख्यान को सुनकर आयोजन मुख्य अतिथि सीईओ एम रवि ने पीएलईएम विभाग के कर्मचारियों वह अधिकारियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने विशेष रूप से डीजीएम पीएलईएम देवाशीष सेन को विशेष रुप से सहारा। साथ ही प्लांट के हर छोटे बड़े विभाग को उनकी तरह सोचने समझने व कार्य कर नए मोडिफिकेशन करने की सलाह दी।

सदस्यों को किया सम्मानित

इस मोडिफिकेशन का व्याख्यान एवं क्रियान्वयन करने वाली टीम के सदस्यों को सीईओ ने गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। सदस्यों में श्रीकांत देशपांडे, विवेकानंद सूर, माधवराव, प्रकाश चंद्र वर्मा, रूप सिंह ठाकुर, आर रेजी कुमार और शेख महमूद शामिल थे। ईडी प्रोजेक्ट माथुर साहब एवं ईडी फाइनेंस बीपी नायक भिलाई स्टील प्लांट के जीएम, विभागों के मुखिया आदि उपस्थित थे।

बीएसपी प्रबंधन हर दिन बचा रहा 3 लाख रुपए

पीएलईएम इसके पहले भी एेसे कई कार्य कर चुका है, जिसके कारण प्रबंधन को आर्थिक लाभ हो रहा है। ऐसा ही एक कार्य है, जिसमें पुराने हवा के नेटवर्क में कई जरूरी मॉडिफिकेशन कर कंप्रेसर एयर स्टेशन नंबर 4 मैं एक कंप्रेसर एयर मशीन को पूरी तरह बंद करने में सफलता पाई। इस तरह पूरे प्लांट में 5 मशीन की बजाए 4 मशीन से ही प्लांट की आवश्यकता की पूर्ति कर दी गई। एक कंप्रेसर मशीन के बंद होने से बीएसपी को बिजली बिल में 3 लाख रुपए प्रतिदिन की बचत लगातार हो रही है। फर्नेस-8 को नाइट्रोजन गैस और सर्विस ऑक्सीजन भी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई है।

चाइनीज कंपनी कर रही निर्माण कार्य ठेका में काम

एमईपी के तहत पीबीएस-2 के निर्माण का कार्य ठेके में चाइनीज कंपनी को दिया गया। मॉडेक्स के तहत बन रहे सारी मिलों में जहां भी स्टीम की जरूरत होगी पीबीएस-2 से ही किए जाने का प्रावधान है। पूर्व योजना के मुताबिक फर्नेस-8 का निर्माण पूरा होने के पहले हर हाल में पीबीएस-2 को पूरा करने का था, लेकिन स्थिति यह है कि फर्नेस-8 में उत्पादन शुरू होने के दो महीने बाद भी निर्माण अधूरा है।

खबरें और भी हैं...