पाइपलाइन बिछाने खोदी सड़क, मिट्टी डालकर छोड़ा, मेयर ने कहा-ठेकेदार से मेंटेनेंस करवाएंगे तभी होगा भुगतान
वार्ड 27 घासीदास नगर में पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने पक्की सड़क खोद डाली। जब पाइप बिछाने का काम पूरा हुआ तो सड़क का मेंटेनेंस भी नहीं किया। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हुए मिट्टी डाल दी।
ठेकेदार की इस कार्यप्रणाली पर मेयर देवेंद्र यादव ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, मेयर यादव ने रविवार को वार्ड 27 घासीदास नगर में चौपाल लगाई। जहां लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान लोगों ने इस प्रमुख समस्या के बारे में बताया। मेयर ने पहले तो मौके पर उपस्थित निगम के अफसरों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें निर्देशित करते हुए कहा, जब तक खोदे हुए सड़क का मेंटेनेंस बेहतर ढंग से नहीं किया जाता, तब तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाए। इस दौरान जोन आयुक्त आरके साहू, एई बीके सिंह, एसआई महेश पांडेय, सब इंजीनियर अरविंद शर्मा, वार्ड के दीपक तिवारी, दीपक साव, सुशीला, शांति बाई, मोना खान, सलाम अंसारी, दिनेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
तालाब में निस्तारी के लिए नहर से पानी आएगा। नहर का मेंटेनेंस नहीं हुआ है। इसे देख मेयर ने तत्काल सिंचाई विभाग के अफसरों को मेंटेनेंस के लिए चिट्ठी लिखने निर्देश दिए हैं।
भिलाई के गोठ के तहत वार्ड नं. 27 घासीदास नगर में मेयर ने लगाई चौपाल।
इन कार्यों के लिए भी मेयर ने दिए निर्देश, जानिए...
टैंकर से शुरू करें पानी सप्लाई: लोगों ने मेयर को सामने देख पानी की समस्या बताई और अब तक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है। मेयर तत्काल टैंकर से पानी सप्लाई के लिए निर्देश दिए हैं।
नाली की सफाई और स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस हो: वार्ड में नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत सामान्य हो गई थी। लोगों ने इस बार भी यही समस्या प्रमुखता से बताई।