लीगल क्लीनिक के लिए जागरूकता अभियान चलाने मांग
भिलाई|छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण समिति के सदस्यों ने दुर्ग युनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट की डीन डॉ. सुशीला यादव से लीगल क्लीनिक को लेकर मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि प्रत्येक लॉ कॉलेज में कमजोर, लाचार, असहाय व गरीब जनता के लिए लीगल क्लीनिक के रूप में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को निशुल्क रूप से कानूनी सलाह व जानकारी दी जाती है। लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे। क्योंकि उन्हें जानकारी ही नही है। इसलिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।