बोरीगारका और रिसाली मुक्तिधाम में युवाओं ने लगाए अशोक व बेल के पौधे
उतई|ग्राम बोरीगारका युवाओं ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके तहत हर शुभ दिन में एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख की जाएगी। रविवार को युवाओं ने पर्यावरण हरा भरा बनाओ अभियान के तहत जनपद सदस्य शत्रुहन साहू के जन्मदिन पर अशोक का पौधा लगाया। इस दौरान साहू समाज के ईश्वरी, उमेश सोनबेर, अजय साहू, अमित बघेल, रूपेश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। इसी तरह मयारू संगवारी ग्रुप द्वारा मुक्तिधाम रिसाली में नगर निगम भिलाई के एमआईसी मेंबर नरेश कोठारी के जन्मदिन पर बेल का पौधा लगाया गया। इस दौरान पार्षद चुम्मन देशमुख गोविंद चतुर्वेदी, चंद्र कुमार साहू, शिव लखन ठाकुर मौजूद रहे।