रामभद्र सेवा मंडल प्रांगण, सेक्टर-2 में प्रतिमा अनावरण महोत्सव आज से
भिलाई|श्री रामभद्र सेवा मंडल प्रांगण, सेक्टर 2 में संस्थापक आचार्य पं. प्रेमनारायण शर्मा की प्रतिमा अनावरण महोत्सव 16 से 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण गुरु माता शांति देवी तिवारी की उपस्थिति में अक्षय तृतीया के अवसर पर 18 अप्रैल को किया जाएगा। अध्यक्ष केडी देवलिया ने बताया कि, 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा, गौरी गणेश व वेदी स्थापना, गुरुदेव की प्रतिमा का मंडप प्रवेश, जलाधिवास, आरती और प्रसाद वितरण होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे से वेदी पूजनम, पंचगव्य स्नान, सीताराम लेखन, जप, रामायण पाठ, भजन कीर्तन के बाद आरती होगी। अंतिम दिन वेदी पूजनम, श्रीराम यंत्र स्थापनम, अभिषेक, प्रतिमा अनावरण, आरती के बाद भंडारा होगा।