पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मां काली की विशेष पूजा और अमावस्या पर हवन कर बंगाली समाज ने मनाया नया साल

मां काली की विशेष पूजा और अमावस्या पर हवन कर बंगाली समाज ने मनाया नया साल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को बंगाली समाज ने नया साल मनाया। इस बार यह अवसर अमावस्या के ही दिन पड़ा। शहर के कालीबाड़ियों में मां काली की विशेष पूजा के साथ ही अमावस्या पूजा भी हुई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सेक्टर-6 कालीबाड़ी मंदिर से पुजारी मानस मिश्रा ने बताया कि मंदिर में समाज और देश में सुख शांति के लिए हवन हुआ।

हवन में नवग्रह, भगवान गणेश, मां काली और भगवान शिव के लिए हवन किया गया। साथ ही अमावस्या पूजा भी रात में हुई। समाज के लोगों ने एक दूसरे को नवो वर्ष प्रीती शुभेच्छा एवं भालोवशा जानाई कह कर नए साल की बधाई दी। मंदिरों में स्वल्पाहार और शरबत का वितरण भी प्रसादी के रूप में किया गया। इस दौरान सेक्टर-6 मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप राय, कमल दास, दीपक सरकार और संजय दत्ता सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

मंदिरों में सुबह से लगा रहा भक्तों का तांता, रात में कार्यक्रम भी हुए

सेक्टर-6 कालीबाड़ी मंदिर में बंगाली समाज के लोगों ने हवन कर देश की शांति समृद्धि़ के लिए प्रार्थना की।

नए साल के कैलेंडर का हुआ वितरण

बंगाली समाज के लोगों ने नए साल की उपलक्ष्य में अपने कैलेंडर का वितरण किया। सेक्टर-6 मंदिर के साथ ही ओपन थिएटर में समाज द्वारा हुए कार्यक्रम में भी इसका वितरण हुआ। अलग-अलग मंदिरों में लगातार कार्यक्रम होते रहे। जिसमें हाऊसिंह बोर्ड, स्मृति नगर, सिंधिया नगर और हुडको सहित अन्य इलाकों के कालीबाड़ी मंदिर शामिल है।

सारेगामा फेम दत्ता ने गाए गीत

सेक्टर-6 मंदिर में शाम होते ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। जिसमें संगीत की प्रस्तुति देने सारेगामा फेम अनवेशा दत्ता और प्रोनोथ मजुमदार भिलाई पहुंचे। इस संगीत संध्या में उन्होंने बांग्ला और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जब उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर के गीत गाए तब खूब तालियां बटोरी।

ओपन थिएटर में गूंजे गौरब के गीत, झूमते रहे श्रोता

रविवार की शाम को ओपन थिएटर सिविक सेंटर में गौरब सरकार ने गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें हिंदी और बंगाली गीत पर श्रोता जमकर झूमे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय थे। वहीं विशिष्ट अतिथि एचएससीएल के ईडी ए लहरी, एफएसएनएल के एमडी राजीब भट्टाचार्य और बिश्वरूप साहा सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष दिलीप कुमार दत्ता ने समाज द्वारा किए जाने वाले सामाजिक काम की जानकारी दी।

मनाया 13वां नया साल

भिलाई बंगाली समाज 13 सालों से नए साल का उत्सव मनाता आ रहा है। हर साल मंदिरों में इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। समाज के महासचिव राजदीप सेन ने बताया कि मुख्य अतिथि मंत्री पांडेय ने समाज को नए साल की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...