पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सुपेला गुरुद्वारा मेें कीर्तन स्वास्थ्य शिविर भी लगाया

सुपेला गुरुद्वारा मेें कीर्तन स्वास्थ्य शिविर भी लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा दीप सिंग गुरुद्वारा में पहुंचे रागी जत्थे और डॉक्टरों का सम्मान किया गया।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंग सुपेला में रविवार को बैसाखी के अवसर पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर से पहुंचे गुरप्रीत सिंग ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं पंजाब से पहुुंचे धाड़ी जत्था में रूप सिंग ने बैसाखी और बाबा दीप सिंग इतिहास बताया। इसके बाद गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान अनूप सिंग, सिक्ख यूथ फोरम के जसवंत सिंग, राजपाल सिंग, प्रकाश सिंग द्वारा धाड़ी जत्थे का सत्कार किया गया।

इस अवसर पर बलजीत सिंग के सहयोग निशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर भी गुरुद्वारा में लगाया गया। जिसमें सेवा देने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। अन्य गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम हुआ।

खबरें और भी हैं...