पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सिन्हा समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान

सिन्हा समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातन नगर कोहका के सामाजिक भवन में यह समारोह हुआ।

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई

छग डड़सेना सिन्हा कलार समाज जनकल्याण समिति भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सनातन नगर कोहका स्थित सामाजिक भवन में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि महापौर देवेंद्र यादव थे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा से की गई।

इसके बाद प्रांताध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, संरक्षक भोजराम डड़सेना, प्रांतीय महामंत्री प्रेमलाल सिन्हा, प्रांताध्यक्ष डामन सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष गोविंद राम, महिला मंच अध्यक्ष किरण सिन्हा, महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा, देवकला सिन्हा का श्रीफल, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

हमेशा एकजुट रहने की दी सीख: इस मौके पर मेयर यादव ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर सदस्य की भागीदारी जरूरी है। एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इसे बनाए रखें। अध्यक्षता जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रिखीराम सिन्हा और संचालन जीवन राम सिन्हा ने किया। दोपहर 2.30 बजे भोजन के बाद समिति की आमसभा हुई। जिसमें मिलन समारोह-2018 के आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद राम सिन्हा, मंत्री सुरेश सिन्हा, विजय कुमार, प्रसाद सिन्हा, भिलाई मंडलेश्वर बलराम सिन्हा, गैंदराम सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...