पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • समाज के लोगों ने सीखी तलवार बाजी फिर राजपूताना इतिहास को भी जाना

समाज के लोगों ने सीखी तलवार बाजी फिर राजपूताना इतिहास को भी जाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूत समाज के महिला, पुरुष और बच्चों शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया गया। दुर्ग राजपूत क्षत्रिय महासभा छग रहटादाह के आईटी सेल के संयोजन में राजपूताना इतिहास और शौर्य प्रदर्शन, आत्म सुरक्षा के लिए पहली बार यह आयोजन किया गया है। महाराणा प्रताप भवन, दुर्ग में महासभा के अध्यक्ष होरी सिंह डौड़ ने शनिवार सुबह 11 बजे को कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रथम सत्र में राजपूतों के गोत्र, प्रवर, वंश, सूत्र आदि की महत्ता पर कवर्धा से पहुंचे ओमकार सिंह द्वारा प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में राजपूतों की शान के प्रतीक साफा बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में हम-वाकर गोविंद के पांच प्रतिनिधियों ने आत्म सुरक्षा व शौर्य प्रदर्शन के उद्देश्य से समाज के लोगों को तलवार चलाने के गुर सिखाए। माता की चौकी का भी कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि होरी सिंह ने आज की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए राजपूती इतिहास को जीवंत रखने आईटी सेल के महत्वपूर्ण आयोजन पर प्रशंसा की। शौर्य प्रशिक्षण के प्रतिभागी के रूप में महासभा के रमेश कुमार सिंह, अशाेक ठाकुर, राजेंद्र रात, अश्वनी राजपूत, नीरज क्षत्रिय, मिनी राजपूत, महेंद्र राजपूत, सचिव दिनेश सिंह राजपूत, भरत सिंह, देवेंद्र राजपूत, गोपाल सिंह, बिंदु भुवाल सहित लगभग 100 से ज्यादा ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों को शस्त्र विद्या सिखाते सदस्य।

समापन पर प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र

आयोजन में उपसमिति दुर्ग, युवा मंडल और महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। आईटी सेल के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागी सदस्यों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईटी सेल के धनंजय सिंह, तृप्ता राजपूत, विक्रम पवार, रोशन राजपूत, देवेंद्र, कौशल सिंह, शंकर सिंह, राकेश राजपूत, नवीन राजपूत, पंकज सिंह, सरला सिंह डौड़, पोषण सिंह, लोकेंद्र भुवाल, बारद सिंह गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...