हेमचंद के विचारों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि: समाज
यादव समाज के पाटन राज की बैठक में स्व. हेमचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई/पाटन
छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा में स्व. हेमचंद को समाज गौरव बताते हुए उनके योगदान को याद किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. हेमचंद का निधन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे बेहद ही सहज, सरल व व्यवहारशील थे। उनके आकस्मिक निधन से यादव समाज ठगा महसूस कर रहा है। हम उनके सहज व्यवहार और विचारों को अपनाएं, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा में संरक्षक शंकरलाल यादव, उमाशंकर यदु, नरेंद्र यदु, अध्यक्ष तेजराम यादव, महासचिव खेमसिंह यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, ओम्केश्वर यदु, रघुवीर यादव, पवन यादव, कृष्ण यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
पाटन राज की हुई बैठक
पाटन|छग ठेठवार समाज पाटन राज की बैठक गाड़ाडीह में रखी गई। सचिव अश्वनी यादव ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव की जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश्वर यदु ने कहा कि स्व. हेमचंद के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। बैठक में डॉ. रविंद्र यदु, खेमराज यदु, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, राकेश, भूखन, भुनेश्वर, सहित अन्य मौजूद थे।