पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज छात्रों ने स्पेशल बच्चों को बांटी किताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई की एनएसएस इकाई ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट अभियान के तहत आनंद मार्ग शिशु सदन स्कूल स्मृति नगर भिलाई कार्यक्रम आयोजित किया। अनाथालय में स्टूडेंट्स को अपने बीच पाकर वहां के बच्चों के चेहते पर अलग ही मुस्कान थी।

इस दौरान खेल कूद की प्रतियोगिताएं भी हुई जो स्कूल के संचालक की अनुमति से संचालित हुए। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों को कॉपी-किताब के साथ ही जरूरत की दूसरी चीजों का वितरण भी किया। सीएसवीटीयू के अंतर्गत एनएसएस सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्सनालिटी डेवलपमेंट का काम कर रहा है। इसी के तहत ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के बीच अलग-अलग एक्टिविटी हुई। कार्यक्रम में ऋषि त्रिपाठी, मोहनीश गुप्ता, अमन वर्मा, सूरज जाटव, पूजा साहू, सिमरन मिश्रा और अभिषेक आदि उपस्थित थे। स्वच्छता के प्रति अवेयर भी किए।

श्रीशंकराचार्य कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने बांटे कॉपी-किताब।

खबरें और भी हैं...