अन्य राज्यों में माल ले जा रहे ट्रकों के जांच रहे ई-वे बिल
भीलवाड़ा | ई-वे बिल को लेकर वाणिज्य कर विभाग अब सख्त है। विशेष जांच अभियान एक पखवाड़े चलेगा। ई-वे बिल के बगैर दूसरे राज्य में माल परिवहन कर रहे वाहनों के मौके पर ही ई- वे बिल बनाए जाएंगे व समझाइश की जाएगी। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी माल भेजने वाले, पाने वाले तथा ट्रांसपोर्टर से संपर्क भी कर रहे हैं। ई-वे बिल बनने पर वाहन रवाना हो सकेगा।