किसान क्रेडिट कार्ड की तरह पशुपालक के लिए बनेगा क्रेडिट कार्ड: राइका
राजस्थान पशुपालक विकास बोर्ड के अध्यक्ष गोवर्धन राइका ने कहा कि भारत सरकार के किसान क्रेडिट कार्ड की तरह पशुपालक क्रेडिट कार्ड भी बनाए जाएंगे। इससे पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
राइका ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री ऊंटनी के दूध को फूड एक्ट में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही जयपुर में 50 करोड़ रुपए की लागत से ऊंटनी का दूध प्लांट लगाया जाएगा।
इसके बाद सरस बूथों पर यह दूध भी उपलब्ध रहेगा। पशुपालकों के कल्याण के लिए बोर्ड कई कार्य कर रहा है। ऊंट पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ऊंटनी के हर प्रसव पर ऊंटपालक को 10 हजार रुपए दे रही है। सरकार पशुपालकों के लिए पशु बीमा भी कराती है। पशुपालकों को करीब 7 करोड़ 38 लाख रुपए पशु बीमा दावों के लिए जा चुके हैं।
पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष गोवर्धन राइका भीलवाड़ा आए