पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लैब टेक्नीशियन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कल

लैब टेक्नीशियन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनेड़ा| अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से 15 अप्रैल को प्रदेश में लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पुराना बस स्टैंड परिसर स्थित रामानुज कोट परिसर में मनाया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर ने बताया कि लैब टेक्नीशियन दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेसी जीनगर एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा डॉ. एसपी आगीवाल होंगे। जिले के लैब टेक्नीशियन को सुबह 9 बजे फोर्ट का भ्रमण कराया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

खबरें और भी हैं...