पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल प्रशिक्षण ले चुके 28 शिक्षकों को इस बार छूट

दो साल प्रशिक्षण ले चुके 28 शिक्षकों को इस बार छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण आज से

भीलवाड़ा | जिन शिक्षकों ने सत्र 2016-17 एवं 2017-18 में आवासीय शिविर में प्रशिक्षण लिया है, उन्हें इस साल प्रशिक्षण नहीं लेना होगा। साथ ही ऐसी महिला शिक्षिका जिनके बच्चे छोटे हैं, उन्हें भी छूट दी गई है। परिस्थिति आधार पर कुछ और शिक्षकों को भी छूट का प्रावधान किया गया है।

प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू होंगे। दस दिवसीय अंतरजिला प्रशिक्षण शिविर दो चरण में होंगे। रमसा एडीपीसी योगेश पारीक के अनुसार भीलवाड़ा जिले में अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रशिक्षण 16 मई से मॉडल स्कूल सुवाणा में प्रारंभ होगा। इसमें उदयपुर जिले के शिक्षक भाग लेंगे। वहीं जिले के गणित व विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक उदयपुर में प्रशिक्षण लेंगे। इसमें गणित के 66 एवं विज्ञान के 85 शिक्षक शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...