पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान की शुरुआत कल से, पहले ही दिन जुमा

रमजान की शुरुआत कल से, पहले ही दिन जुमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | इबादल के महीने रमजान के साथ इस बार खास मौका भी जुड़ रहा है। इसकी शुरुआत जुमे (शुक्रवार) से होगी।

बुधवार को चांद नजर नहीं आने पर शहर काजी खुर्शीद आलम ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रोजे की शुरुआत 18 मई से होगी। शुक्रवार सुबह 4:10 बजे सहरी व शाम 7:15 बजे इफ्तार की जाएगी। इस तरह पहला रोजा 15 घंटे 5 मिनट का रहेगा। सीरत सराय चेरिटी ट्रस्ट के चेयरमैन शब्बीर अहमद शेख व अब्दुल सलाम मंसूरी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जेल में बंदियों को पूरे माह रोजा इफ्तार कराई जाएगी।

रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती रोकी जाए ... शोरगरान कौम कमेटी पुर ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली कटौती को रमजान में बंद करने की मांग की। अंजुमन कमेटी पुर के पूर्व सदर रमजान मोहम्मद शोरगर ने बताया कि इस वर्ष रमजान मई-जून में है। सुबह चार बजे से शाम साढ़े सात बजे तक 15 घंटे से अधिक समय तक रोजा रखेंगे। ऐसे में बिजली कटौती बंद रहने से रोजेदारों को परेशानी होगी।

खबरें और भी हैं...