पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान में कड़ी परीक्षा, हमें राष्ट्र धर्म निभाना होगा: शेखावत

राजस्थान में कड़ी परीक्षा, हमें राष्ट्र धर्म निभाना होगा: शेखावत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र धर्म निभाने की सलाह दी है। बुधवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं मानता हूं कि शायद राज में जिस तरह की हमारी अपेक्षा थी उसके अनुरूप हमारे काम नहीं हो पाए। हो सकता है कुछ व्यक्तिगत काम की अपेक्षा की थी और उसकी पूर्ति नहीं हुई हो लेकिन हमें राष्ट्र धर्म निभाना है।’ उन्होंने कहा कि अब राजस्थान का चुनाव परीक्षा की घड़ी है। अब राजस्थान की तरफ पूरा देश निगाहें लगाए बैठा है। इसलिए हमें इसे चुनौती मानते हुए अभी से तैयारी में लगना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को करीब 13 मिनट तक संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस कलंक को मिटाना है कि हर पांच साल बाद सरकार बदलती है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लगना है और राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक प्रॉपरली पहुंचाना है। राजस्थान का चुनाव वर्ष 2019 के चुनाव का भविष्य तय करेगा।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भीलवाड़ा आए, कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले-

प्रदेशाध्यक्ष के सवाल पर कहा-अमित शाह से पूछें

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि दक्षिण व पूर्वोत्तर राज्यों में परिस्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। कांग्रेस ने बांटने की नीति अंग्रेजों से उपहार में हासिल की है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आलाकमान को तय करना है। किसे प्रदेशाध्यक्ष बनाते हैं और इस संबंध में ज्यादा जानकारी चाहिए तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछिए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी।

सांसद बहेड़िया के घर जाकर जताया शोक ...

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सिंह शेखावत सांसद सुभाष बहेड़िया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने आए। वे सर्किट हाउस से सीधे सांसद बहेड़ि‍या के घर पहुंचे तथा शोक जताया।

शेखावत के स्वागत में सभी नेता आए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच बुधवार को यहां पहुंचे गजेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। इसमें भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। इसमें मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, रूपलाल जाट, तुलसीराम शर्मा, राकेश ओझा, कल्पेश चौधरी, नंदलाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, कैलाश सोनी, नंदकिशोर बैरवा, भूपेंद्रसिंह राणावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...