पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक के बेटे पर सिम के नाम धोखाधड़ी का केस

बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक के बेटे पर सिम के नाम धोखाधड़ी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़) के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के बेटे व एक मोबाइल कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक युवक के वीआईपी नंबर वाली मोबाइल सिम नाम करवाने व वापस सिम देने के बदले पांच लाख रुपए मांगे। इधर, पूर्व विधायक चौधरी का कहना है कि धोखा तो उनके बेटे के साथ हुआ है।

कोतवाली एएसआई प्रभुसिंह ने बताया कि नाथद्वारा सराय में रहने वाले नरेश पुत्र हीरानंद कोडवानी ने बुधवार को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने एयरटेल कनेक्शन कंपनी के अधिकृत जयदीपसिंह के यहां से अनिल कांकरवाल वाली स्टोर से वर्ष 2017 में वीआईपी नंबर की सिम 21 हजार रुपए अतिरिक्त देकर खरीदी थी। इस साल 11 मई को यह सिम कंपनी ने बिना कारण बताए बंद कर दी। जबकि वह पोस्टपेड कनेक्शन का प्रतिमाह बिल कंपनी को चुका रहा था। अगले दिन किसी परिचित ने परिवादी के इस मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो राजा चौधरी नामक व्यक्ति ने उठाया तथा फोन काट दिया। वापस कॉल किया तो राजा ने कहा कि ये नंबर मेरे पास आ गया है। उसने कहा कि कंपनी में सभी कर्मचारी मेरी पहचान के हैं।

कंपनी में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं...परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि राजा चौधरी ने सिम वापस देने के बदले पांच लाख रुपए मांगे। रिपोर्ट में राजा चौधरी के साथ ही अनिक कांकरवाल, जयदीप सिंह व अभिषेक शर्मा पर षडयंत्र रचकर रुपए ऐंठने का आरोप है। कोडवानी ने पुलिस में रिपोर्ट देने से पहले कंपनी के अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

धोखाधड़ी तो राजा के साथ हुई थी ... पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी का कहना है कि धोखाधड़ी तो मेरे बेटे राजा से हुई थी। वही इस सिम का उपयोग करता था। लॉक हो जाने पर करीब 3 साल पहले बड़ी सादड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। वहां से केस उदयपुर ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने ही पड़ताल के बाद सिम वापस राजा को दिलवाई है।

खबरें और भी हैं...