दैनिक भास्कर के समर कैंप का शुभारंभ आज
भीलवाड़ा | दैनिक भास्कर, जिंदल सॉ लिमिटेड व एमपीएस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप 2018 की शुरुआत गुरुवार को सुबह 8 बजे शास्त्री नगर स्थित माहेश्वरी भवन में होगी। कैंप के दौरान भी रजिस्ट्रेशन होगा।
छुट्टियों का सदुपयोग तथा कुछ नया क्रिएटिव सिखाने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार समर कैंप में माहेश्वरी भवन शास्त्री नगर, एसटेक स्कूल पांसल, आईमेड इंस्टिट्यूट राजेंद्र मार्ग, सॉफ्टटेक कॉलेज आजाद नगर एवं सेशन कोर्ट ब्रांच तथा आरएस नेचुरोपैथी सेंटर जंभेश्वर नगर आदि स्थानों पर क्लास चलेगी। समर कैंप 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं 35 से अधिक कोर्सेज में भाग ले सकते हैं। इनमें हैंडराइटिंग इंप्रूवमेंट, डांस, एंकरिंग, स्पोकन इंग्लिश, पेपर क्विलिंग, स्केटिंग, कार्ड मेकिंग, मेहंदी,रंगोली, क्ले आर्ट, पॉट डेकोरेशन, कुकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, मॉडलिंग, यूज ऑफ ई वेस्ट आदि कोर्स शामिल हैं।