पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंड में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, तीनों रिश्ते में भाई

कुंड में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, तीनों रिश्ते में भाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंड में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, तीनों रिश्ते में भाई

देवगढ़ (राजसमंद) |राजसमंद
जिले में दिवेर क्षेत्र के गौरीधाम कुंड पर शनिवार शाम नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मामा-बुआ के भाई थे। इनमें से दो युवक मामा की लड़की की सगाई के कार्यक्रम में आए थे जबकि तीसरा युवक उसी लकड़ी का भाई था, जिसकी सगाई हो रही थी। काफी तलाश के बाद एक युवक का शव रविवार रात को निकाला जा सका तो दो के शव रविवार को कुंड में पानी के ऊपर मिले।देवगढ़ थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पोटला (भीलवाड़ा) निवासी चेतन (28) पुत्र गोपीलाल खटीक, बग्गड़ निवासी सुदर्शन उर्फ बबलू (22) पुत्र धर्मचंद चंदेल व लांबोड़ी निवासी राधेश्याम (27) पुत्र रतनलाल खटीक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। हादसे में मरने वाले बग्गड़ निवासी सुदर्शन चंदेल की बहनों का 17 मई को अंगूठी पहनाने का दस्तूर होने से सभी रिश्तेदार बग्गड़ आए हुए थे।

खबरें और भी हैं...