एंबुलेंस नहीं आई तो निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए... ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद भीलवाड़ा एंबुलेंस को सूचना दी गई। लोग एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। जब एंबुलेंस नहीं आई तो ग्रामीण निजी वाहन से घायल राजू को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में सबलपुरा के पास एंबुलेंस मिली। इसके बाद राजू को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन कुछ दूर जाते ही राजू ने दम तोड़ दिया।