पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुआं गहरा करते मिट्टी धंसी, भतीजे के सिर पर पत्थर गिरने से मौत, काका सहित दो घायल

कुआं गहरा करते मिट्टी धंसी, भतीजे के सिर पर पत्थर गिरने से मौत, काका सहित दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगरोपभीलवाड़ा | पाटनिया में रविवार को कुआं गहरा करने के दौरान मिट्टी धंसने से मालिक के भतीजे की मौत हो गई। जबकि स्वयं मालिक व एक अन्य घायल है। पाटनिया गांव में नारायण पुत्र कालू गुर्जर के खेत पर बना कुआं गहरा करने का काम सप्ताहभर से चल रहा था। स्वयं 40 वर्षीय नारायण गुर्जर, उसका भतीजा 27 वर्षीय राजू पुत्र भैरू गुर्जर व श्रमिक 42 वर्षीय रामेश्वर पुत्र नंदलाल सुथार रविवार को काम कर रहे थे। रविवार शाम 4 बजे कोड़ी में मिट्टी भरकर बाहर निकाली जा रही थी। इसी दौरान कच्चे कुएं की मिट्टी ढह गई। मलबे में तीनों दब गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सिर पर पत्थर गिरने से राजू गंभीर घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। मंगरोप थानाधिकारी नरेंद्रसिंह के अनुसार रात तक किसी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।



खबरें और भी हैं...