श्रीमद् भागवत भक्त मंडल की ओर से रविवार सुबह आजादनगर स्थित सांवरिया मंदिर से 108 तुलसी यात्रा निकाली गई। मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके दाधीच व रमेश काबरा ने बताया कि बग्गियों में महंत बाबू गिरी महाराज, बनवारी शरण काठिया बाबा, सहजानंद आश्रम के महंत प्रकाशानंद विराजित थे। मीडिया प्रभारी महावीर सैनी ने बताया कि मार्ग में ड्रोन से गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। वृंदावन के पंडित व कथा वाचक राजेंद्र व्यास तथा कई जजमान भागवत लेकर चल रहे थे। संचालन गोपाल शर्मा ने किया। शोभायात्रा में संजय बेनीवाल, राधेश्याम बैटरी वालो, बंशीधर कोफ्ता, रामेश्वर कोठारी, नव नरेश जबर, राधे गोविंद गुर्जर, विराज अजमेरा, उमेश विजयवर्गीय, गजानन बजाज, हेमेंद्र शर्मा, कैलाश काबरा, भोपाल कास्ट, भैरूलाल बाल्टी, ओम प्रकाश काबरा, विक्रम दाधीच आदि उपस्थित थे।