भीलवाड़ा | पुर रोड पर रहने वाले एक युवक ने बैंक मैनेजर व सिंथेटिक्स फैक्ट्री संचालक पर तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इस्तगासे से प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी।पुर रोड स्थित श्री क्लॉथ मार्केट के सामने रहने वाले राजेश पुत्र सत्यनारायण चेचाणी ने रिपोर्ट में काशीपुरी निवासी फैक्ट्री संचालक अजय काबरा व एक्सिस बैंक शाखा प्रबंधक आशीष झंवर पर आरोप लगाया कि बैंक का एक चेक फैक्ट्री के नाम से जारी किया गया। हस्ताक्षरकर्ता काबरा ने तीन लाख रुपए का उक्त चेक एक मार्च को उसे बकाया राशि अदा करने के लिए जारी किया था। उसके खाते में पर्याप्त राशि थी, फिर भी चेक बाउंस करा दिया।