पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा लेने आया वृद्ध गश खाकर गिरा, अस्पताल में मौत

दवा लेने आया वृद्ध गश खाकर गिरा, अस्पताल में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | गांव से दवा लेने आया ग्रामीण गुरुवार दोपहर अजमेर चौराहा पर प्याऊ के पास गश खाकर गिर पड़ा। एंबुलेंस से एमजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वृद्ध की मौत गर्मी या हृदयगति रुकने से होने की आशंका है। वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि रायला थानांतर्गत कासौरिया गांव का हाथीराम (55) पुत्र देवकरण गुर्जर सुबह भीलवाड़ा आया था। अजमेर चौराहा स्थित प्याऊ के पास वह पेड़ की छाया में बैठ गया।

खबरें और भी हैं...